शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के कथित इस्तीफे पर CJP ने जताई खुशी, कहा- “यह लोकतंत्र की जीत”

नई दिल्ली: प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के विरोध में चल रहे आंदोलन के बीच एक नया घटनाक्रम सामने आया है। सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा भेज दिया है। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।



इसी बीच, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी कर खुशी व्यक्त की है। उन्होंने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा, “हमने यह कर दिखाया है, धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।” दीपके ने इसे छात्रों और युवाओं के लंबे समय से चल रहे शांतिपूर्ण आंदोलन की बड़ी सफलता बताया।


गौरतलब है कि नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले कई दिनों से छात्र और विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों, पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। आंदोलनकारियों की प्रमुख मांगों में केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी शामिल रहा है।



उधर, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आधिकारिक एक्स (X) हैंडल से लगातार कई पोस्ट साझा किए गए हैं। इन पोस्टों में समर्थकों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से भी बड़ी जीत हासिल की जा सकती है। पार्टी की ओर से यह भी कहा गया कि यदि इस्तीफा संबंधी खबर सही साबित होती है तो यह लोकतंत्र और जनआंदोलन की महत्वपूर्ण जीत होगी।



हालांकि, केंद्र सरकार या शिक्षा मंत्रालय की ओर से अभी तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दावों की पुष्टि होना अभी बाकी है। राजनीतिक और छात्र संगठनों के साथ-साथ आम लोगों की भी इस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनी हुई है। आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

Related Posts

सहरसा में नीट-जेईई 2026 के मेधावियों का हुआ सम्मान, एक ही परिवार के तीन भाई-बहनों की सफलता बनी आकर्षण का केंद्र

सहरसा में नीट-जेईई 2026 के मेधावियों का हुआ सम्मान, एक ही परिवार के तीन भाई-बहनों की सफलता बनी आकर्षण का केंद्र

अभिजीत दीपके की बहन ने राष्ट्रपति से लगाई सुरक्षा की गुहार, ‘उसे बचा लीजिए, जान को खतरा है’: महाराष्ट्र पुलिस की सुरक्षा की मांग

अभिजीत दीपके की बहन ने राष्ट्रपति से लगाई सुरक्षा की गुहार, ‘उसे बचा लीजिए, जान को खतरा है’: महाराष्ट्र पुलिस की सुरक्षा की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *