# छात्रों के उग्र आंदोलन के बीच बड़ा एक्शन: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली: नीट (NEET) परीक्षा में हुई धांधली और व्यापक अनियमितताओं को लेकर देश भर में चल रहे छात्र आंदोलनों के बीच एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है।

राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के बैनर तले छात्र पिछले कई दिनों से लगातार प्रदर्शन कर रहे थे। इन प्रदर्शनकारियों और विपक्षी दलों की सबसे प्रमुख मांग शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की थी।

सरकार और छात्र संगठनों के बीच चली लंबी बैठकों के बाद आखिरकार यह बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है।
इस्तीफे के बाद अपने बयान में धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि उन्होंने अपनी जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ा है।

हालांकि, इस हाई-प्रोफाइल इस्तीफे के बाद देश की परीक्षा प्रणाली और राजनीतिक गलियारों में हलचल काफी तेज हो गई है।
**खबर अपडेट जारी है…**

Related Posts

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *