सहरसा में किसान के बेटे ने तीसरे प्रयास में पास की NEET, AIR 12,672 हासिल

सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के महखर गांव निवासी विभांशु राज ने NEET 2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 12,672 हासिल कर अपने परिवार और जिले का नाम रोशन किया है। किसान गजेंद्र प्रसाद यादव एवं शिक्षिका किरण कुमारी के पुत्र विभांशु की यह सफलता संघर्ष और मेहनत की मिसाल बन गई है।



विभांशु ने बताया कि यह उनका तीसरा प्रयास था। पहले दो प्रयासों में सफलता नहीं मिलने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने अपनी तैयारी की रणनीति बदली और सहरसा में अपने जीजा रामप्रवेश फौजी के घर रहकर पूरी लगन से पढ़ाई की। वे अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, जीजा के मार्गदर्शन और अपनी मेहनत को देते हैं।


सफलता की खबर मिलते ही महखर गांव में खुशी का माहौल है। परिजनों, शिक्षकों और ग्रामीणों ने मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विभांशु ने कहा कि संसाधनों की कमी कभी भी सफलता में बाधा नहीं बनती, यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए। उन्होंने NEET की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों से असफलता से निराश न होकर लगातार प्रयास करने और अपनी गलतियों से सीख लेने की अपील की।

About The Author

Related Posts

आनंद मोहन की रिहाई बरकरार रहने की कामना को लेकर सहरसा में समर्थकों ने की विशेष पूजा-अर्चना, सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले मंदिर में जुटे कार्यकर्ता

सहरसा में ऑपरेशन के दौरान 14 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप; सड़क जाम कर न्याय की मांग

सहरसा में ऑपरेशन के दौरान 14 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप; सड़क जाम कर न्याय की मांग

सहरसा में ऑपरेशन के दौरान 14 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप; सड़क जाम कर न्याय की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *