नशा मुक्त कोशी अभियान को मिली बड़ी सफलता, एक सप्ताह में 1046 लीटर शराब समेत भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद”

सहरसा: कोशी क्षेत्र के सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिलों में पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) के नेतृत्व में चलाए जा रहे “नशा मुक्त कोशी” अभियान को लगातार सफलता मिल रही है। अभियान के तहत आम लोगों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है।

डीआईजी द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 9060384865 पर लगातार सूचनाएं प्राप्त हो रही हैं, जिनके आधार पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान और मोबाइल नंबर पूरी तरह गोपनीय रखा जाता है।



पुलिस के अनुसार, 11 जुलाई से 17 जुलाई 2026 तक चलाए गए विशेष अभियान में 1046.26 लीटर अवैध शराब, 4.259 किलोग्राम गांजा, 306.44 ग्राम स्मैक, 17.45 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप, एक डेक्ची, एक अवैध भट्ठी, 11 मोटरसाइकिल, एक तीन पहिया वाहन, एक चार पहिया वाहन, छह मोबाइल फोन, चार सिम, दो हेलमेट तथा 49,710 रुपये नकद बरामद किए गए। इस दौरान शराब तस्करी के मामलों में 67 तथा मादक पदार्थ तस्करी के मामलों में 14 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।


पुलिस ने बताया कि फरवरी 2026 में अभियान शुरू होने के बाद से अब तक 51,263.275 लीटर अवैध शराब, 2354.97 लीटर अवैध कफ सिरप, 3978.516 किलोग्राम गांजा, 4443.592 ग्राम स्मैक, 8198 एमएल नशीले इंजेक्शन, 325 नशीली गोलियां, दो विदेशी पिस्टल, तीन देशी कट्टा, एक देशी मस्केट,

तीन मैगजीन, 16 कारतूस, 17 मोबाइल, छह चारपहिया वाहन, एक नाव, एक ट्रक, एक पासबुक, एक एटीएम कार्ड, एक लोहे की भट्ठी तथा 53.33 लाख रुपये से अधिक भारतीय मुद्रा और 27,570 रुपये नेपाली मुद्रा बरामद की गई है। अभियान के दौरान अब तक कुल 1,417 तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।


पुलिस उप-महानिरीक्षक ने आम लोगों से अपील की है कि नशा से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना हेल्पलाइन 9060384865 पर कॉल, मैसेज या व्हाट्सएप के माध्यम से दें। यदि संभव हो तो तस्करों का नाम, पता, स्थान के साथ फोटो या वीडियो भी साझा करें। सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी तथा महत्वपूर्ण सूचना देने वाले लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा।

पुलिस का कहना है कि कोशी क्षेत्र पुलिस नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस अभियान में आम जनता का सहयोग सबसे बड़ी ताकत है।

Related Posts

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

BJP नेता हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और एसआईटी गठन की मांग, सौंपा ज्ञापन

BJP नेता हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और एसआईटी गठन की मांग, सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *