सहरसा में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला की मौत, चालक मौके से फरार

सहरसा। जिले के जलई थाना क्षेत्र में शनिवार को तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।



मृतका की पहचान बलाठ गांव वार्ड संख्या-11 निवासी 45 वर्षीय सबिया देवी, पति बिसो मुखिया के रूप में हुई है। बताया गया कि सबिया देवी अपने पति बिसो मुखिया के साथ पैदल घोघेपुर जा रही थीं। उनके भतीजी के पुत्र की अकारण मौत हो गई थी, जिसे देखने के लिए दोनों निकले थे।



इसी दौरान घोघेपुर पंचायत के भिण्डा के पास तेज रफ्तार से आ रही एक बाइक ने सबिया देवी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया।


घटना के बाद गंभीर रूप से घायल सबिया देवी को परिजन इलाज के लिए एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


मृतका अपने पीछे तीन पुत्र और एक पुत्री छोड़ गई हैं। उनकी मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार बाइक चालक की तलाश की जा रही है।

Related Posts

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

BJP नेता हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और एसआईटी गठन की मांग, सौंपा ज्ञापन

BJP नेता हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और एसआईटी गठन की मांग, सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *