सहरसा में टीबी मरीजों को मिला पोषण का सहारा, सदर अस्पताल में 12 मरीजों के बीच फूड बास्केट वितरित

सहरसा। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत टीबी मरीजों को उपचार के साथ बेहतर पोषण उपलब्ध कराने की दिशा में शनिवार की शाम सदर अस्पताल में 12 टीबी मरीजों के बीच फूड बास्केट का वितरण किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त गौरव कुमार, सिविल सर्जन डॉ. राज नारायण प्रसाद, उपाधीक्षक डॉ. एसके आजाद, डॉ. हरिशेखर भारती तथा प्रभारी डीपीएम सह अस्पताल प्रबंधक सिंपी कुमारी ने संयुक्त रूप से किया।



इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि टीबी के सफल इलाज में दवाओं के साथ संतुलित एवं पौष्टिक आहार की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसी उद्देश्य से मरीजों को फूड बास्केट उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि उन्हें उपचार के दौरान आवश्यक पोषण मिल सके।



जिला स्वास्थ्य समिति ने जिले के विभिन्न प्रखंडों में भी फूड बास्केट वितरण की जिम्मेदारी संबंधित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों, डीपीएम, डीपीसी, अस्पताल प्रबंधकों एवं लेखापालों को सौंपी है। पतरघट, सोनबरसा, महिषी, पंचगछिया, बनमा-इटहरी, सिमरी बख्तियारपुर समेत अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में भी यह अभियान चलाया जाएगा।


स्वास्थ्य विभाग ने निर्देश दिया है कि फूड बास्केट का वितरण समयबद्ध, पारदर्शी और नियमित रूप से किया जाए, ताकि प्रत्येक टीबी मरीज को उपचार के दौरान आवश्यक पोषण सहायता मिल सके। जिला स्तर पर इसकी लगातार निगरानी भी की जाएगी।


कार्यक्रम के दौरान फूड बास्केट दाताओं के सहयोग से मरीज मंगल साह, सोनम देवी, सुलेखा देवी सहित कुल 12 टीबी मरीजों को फूड बास्केट प्रदान किया गया। अधिकारियों ने समाज के लोगों से भी टीबी मरीजों की सहायता के लिए आगे आने की अपील की।

About The Author

Related Posts

आनंद मोहन की रिहाई बरकरार रहने की कामना को लेकर सहरसा में समर्थकों ने की विशेष पूजा-अर्चना, सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले मंदिर में जुटे कार्यकर्ता

सहरसा में ऑपरेशन के दौरान 14 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप; सड़क जाम कर न्याय की मांग

सहरसा में ऑपरेशन के दौरान 14 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप; सड़क जाम कर न्याय की मांग

सहरसा में ऑपरेशन के दौरान 14 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप; सड़क जाम कर न्याय की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *