बीएनएमयू के संस्थापक कुलपति डॉ आर.के. यादव रवि की छठी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित


मधेपुरा/सहरसा:भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय (बीएनएमयू) के संस्थापक कुलपति प्रो. (डॉ.) आर.के. यादव रवि की छठी पुण्यतिथि गुरुवार को स्थानीय ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय के स्मार्ट क्लास रूम में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में शिक्षकों, कर्मियों और बुद्धिजीवियों ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।


कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. (डॉ.) कैलाश प्रसाद यादव, अर्थपाल सह डॉ रवि के सुपुत्र डॉ रत्नदीप, अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ मनोज यादव, हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ वीणा कुमारी, सीनेट सदस्य डॉ दीपक कुमार राणा, राजनीतिक विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ मिथिलेश कुमार एवं बीएड विभागाध्यक्ष डॉ जावेद अहमद ने संयुक्त रूप से किया।


इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ रवि के शैक्षणिक, राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने टीपी कॉलेज में व्याख्याता से लेकर प्रधानाचार्य तक की जिम्मेदारी निभाई और बाद में बीएनएमयू के संस्थापक कुलपति बने। बताया गया कि 15 जनवरी 1992 को कुलपति बनने के बाद अपने मात्र पांच माह के कार्यकाल में उन्होंने विश्वविद्यालय के लिए 101 एकड़ भूमि हस्तांतरित करवाकर ऐतिहासिक कार्य किया।


वक्ताओं ने कहा कि डॉ रवि दो बार विधायक, एक बार मधेपुरा लोकसभा सांसद तथा दो बार राज्यसभा सदस्य भी रहे। शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने एक दर्जन से अधिक पुस्तकों का लेखन किया, जिनमें से दो पुस्तकें आज भी विश्व के 110 देशों की लाइब्रेरी में मौजूद हैं।
कार्यक्रम का संचालन गणित विभागाध्यक्ष डॉ गुड्डू कुमार ने किया, जबकि मनोविज्ञान विभाग की प्रोफेसर एवं डॉ रवि की सुपुत्री डॉ मधु नंदा ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान टीपी कॉलेज में उनके 40 वर्षों के सेवाकाल को भी याद किया गया।


कार्यक्रम में परीक्षा नियंत्रक डॉ कुमार गौरव, सीनेट सदस्य डॉ रंजन कुमार, डॉ स्वर्णमणि, डॉ भारती, डॉ राकेश कुमार, डॉ मिंटू कुमार मेनन, डॉ यासमीन रशीदी, डॉ प्रियंका भारती, डॉ चंद्रदीप यादव, डॉ विजय कृष्ण, डॉ मिथिलेश कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Posts

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में कोसी का बढ़ता जलस्तर, घरों में घुसा बाढ़ का पानी; तटबंध पर शरण लेने को मजबूर ग्रामीण

सहरसा में कोसी का बढ़ता जलस्तर, घरों में घुसा बाढ़ का पानी; तटबंध पर शरण लेने को मजबूर ग्रामीण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *