सहरसा में 1 से 3 जून तक जिला साइकिलिंग चैंपियनशिप का आयोजन, 28 मई तक होगा निःशुल्क निबंधन

साइकिल चलाने से होते हैं कई सारे फायदे जिला साइकलिंग संघ सहरसा

सहरसा। आगामी 1 से 3 जून 2026 तक सहरसा जिला साइकिलिंग संघ के तत्वाधान में जिला साइकिलिंग चैंपियनशिप का आयोजन सहरसा स्टेडियम में किया जाएगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला साइकिलिंग संघ के सचिव दर्शन कुमार गुड्डू ने बताया कि 3 जून को विश्व साइकिलिंग दिवस के अवसर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न प्रकार की साइकिलिंग स्पर्धाएं कराई जाएंगी। इसमें महिला एवं पुरुष दोनों प्रतिभागी भाग ले सकेंगे।


उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को न केवल पारितोषिक दिया जाएगा, बल्कि उन्हें आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर भी प्राप्त होगा।


जिला साइकिलिंग संघ के अध्यक्ष डॉ. जयंत आशीष ने कहा कि साइकिलिंग कई मायनों में लाभकारी है। यह स्वास्थ्य के लिए बेहद उपयोगी होने के साथ-साथ एक महत्वपूर्ण खेल भी है, जो युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के अनुरूप साइकिलिंग अपनाकर डीजल-पेट्रोल की भी बचत की जा सकती है, साथ ही पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दिया जा सकता है।


संरक्षक रौशन सिंह धोनी ने जानकारी देते हुए कहा कि साइकिलिंग के लिए किसी प्रकार के लाइसेंस की आवश्यकता नहीं होती है। यह एक ओलंपिक खेल है, जिसके माध्यम से खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकते हैं।


उन्होंने यह भी बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों का निबंधन अनिवार्य होगा, हालांकि यह पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। निबंधन फॉर्म साई सुपर मार्केट, सहरसा से प्राप्त कर जमा किया जा सकता है। निबंधन की अंतिम तिथि 28 मई 2026 निर्धारित की गई है।


जिला साइकिलिंग संघ के सचिव दर्शन कुमार गुड्डू ने बताया कि यह आयोजन खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और साइकिलिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

Related Posts

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में कोसी का बढ़ता जलस्तर, घरों में घुसा बाढ़ का पानी; तटबंध पर शरण लेने को मजबूर ग्रामीण

सहरसा में कोसी का बढ़ता जलस्तर, घरों में घुसा बाढ़ का पानी; तटबंध पर शरण लेने को मजबूर ग्रामीण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *