सहरसा में नवविवाहिता की चिता से पुलिस ने बरामद किया शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामला; ससुराल पक्ष फरार

सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के पतरघट थाना क्षेत्र अंतर्गत जम्हरा पंचायत के भद्दीकला वार्ड नंबर-14 में बुधवार देर शाम एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस ने दाह संस्कार की चिता से शव बरामद कर अपने कब्जे में ले लिया। घटना के बाद हत्या और आत्महत्या को लेकर मामला उलझ गया है। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है।



मृतका की पहचान भागलपुर जिले के खरीक बाजार वार्ड नंबर-2 निवासी रवि यादव की 21 वर्षीय पुत्री रागिनी कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रागिनी कुमारी की शादी करीब ढाई माह पहले पतरघट थाना क्षेत्र के भद्दीकला निवासी माधव कुमार यादव (22 वर्ष), पिता स्व. नवल यादव के साथ प्रेम विवाह के रूप में हुई थी।



जानकारी के अनुसार, बुधवार को रागिनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना गुपचुप तरीके से शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। इसी दौरान पतरघट पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि भद्दीकला मध्य विद्यालय के आगे जंगल में शव का दाह संस्कार किया जा रहा है।



सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जलती चिता से शव को बरामद कर कब्जे में ले लिया। बताया गया कि परिजनों द्वारा मुखाग्नि भी दी जा चुकी थी। पुलिस शव को थाना लेकर आई, जहां गुरुवार को कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सहरसा भेज दिया गया।



वहीं, घटना की जांच के लिए सहरसा से एसएफएल की टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद मृतका के ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं।



मृतका की मां ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी ने करीब दो माह पहले माधव कुमार यादव से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से बातचीत कम हो गई थी। गुरुवार की देर रात उन्हें बेटी की मौत की सूचना मिली। उन्होंने ससुराल वालों पर हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।


बताया जा रहा है कि रागिनी छह भाई-बहनों में तीसरे स्थान पर थी और इंटर की पढ़ाई कर रही थी। वहीं माधव कुमार यादव बीए की पढ़ाई कर रहा था। दोनों के बीच पढ़ाई के दौरान प्रेम संबंध हुआ था। एक शादी समारोह में दोनों की मुलाकात हुई थी, जिसके बाद दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया था।



फिलहाल पतरघट थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

About The Author

Related Posts

आनंद मोहन की रिहाई बरकरार रहने की कामना को लेकर सहरसा में समर्थकों ने की विशेष पूजा-अर्चना, सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले मंदिर में जुटे कार्यकर्ता

सहरसा में ऑपरेशन के दौरान 14 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप; सड़क जाम कर न्याय की मांग

सहरसा में ऑपरेशन के दौरान 14 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप; सड़क जाम कर न्याय की मांग

सहरसा में ऑपरेशन के दौरान 14 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप; सड़क जाम कर न्याय की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *