सहरसा में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में महिला की मौत, पति और 3 वर्षीय बेटी गंभीर घायल

सहरसा। जिले के सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरा चौक के समीप बुधवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका पति और तीन वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दूसरी बाइक का चालक अपनी गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया।



मृतका की पहचान बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के रामपुर वार्ड संख्या-3 निवासी श्यामल साह की 26 वर्षीय पत्नी ममता कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ममता अपने पति और तीन वर्षीय बेटी फूलों कुमारी के साथ बाइक से सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के केदली गांव अपने भाई की शादी में शामिल होने जा रही थी। इसी दौरान डुमरा चौक के पास सामने से आ रही एक अज्ञात बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।



हादसे में ममता सड़क पर गिरकर किनारे पड़े पत्थर से टकरा गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पति श्यामल साह और उनकी तीन वर्षीय बेटी फूलों कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गए। बच्ची के सिर में गंभीर चोट आई है और उसका इलाज चल रहा है।



परिजनों ने बताया कि ममता तीन बहनों में सबसे छोटी थी। उसकी शादी करीब पांच वर्ष पूर्व हुई थी और उसकी एक तीन वर्षीय पुत्री है। ममता की असमय मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।



घटना की सूचना मिलते ही सोनवर्षा राज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी। थाना अध्यक्ष नागमणि ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हुई है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है तथा फरार बाइक चालक की तलाश की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

About The Author

Related Posts

आनंद मोहन की रिहाई बरकरार रहने की कामना को लेकर सहरसा में समर्थकों ने की विशेष पूजा-अर्चना, सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले मंदिर में जुटे कार्यकर्ता

सहरसा में ऑपरेशन के दौरान 14 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप; सड़क जाम कर न्याय की मांग

सहरसा में ऑपरेशन के दौरान 14 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप; सड़क जाम कर न्याय की मांग

सहरसा में ऑपरेशन के दौरान 14 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप; सड़क जाम कर न्याय की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *