हॉस्पिटल पिकेट के थानेदार गुंजन कुमार की बड़ी कार्रवाई: सहरसा पुलिस ने दो चर्चित चोरी कांडों का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, 30 मोबाइल समेत सोने के जेवर बरामद

सहरसा। सहरसा पुलिस ने चोरी की दो चर्चित वारदातों का सफल उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 30 चोरी के मोबाइल फोन, एक मंगलसूत्र, एक नथिया तथा सोने का एक सिक्का बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य चोरी गए सामान की बरामदगी और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।



सोमवार को सदर थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान लाइन डीएसपी ओम प्रकाश ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि सदर थाना कांड संख्या-530/26 (दिनांक 17 मई 2026) में नया बाजार स्थित लाल कोठी निवासी विमल किशोर झा के घर से छह मोबाइल फोन और सोने के जेवर चोरी होने का मामला दर्ज कराया गया था।

वहीं सदर थाना कांड संख्या-549/26 (दिनांक 20 मई 2026) में न्यू कॉलोनी वार्ड संख्या-39 निवासी मुकेश कुमार सिंह के घर से सोने के झुमके, बाली सहित अन्य आभूषण चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज की गई थी।



डीएसपी ने बताया कि दोनों मामलों के उद्भेदन के लिए पुलिस अधीक्षक सहरसा के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

तकनीकी एवं मानवीय सूचनाओं के आधार पर टीम ने कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान दोनों ने चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की, जिसके बाद उनकी निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद कर दोनों कांडों का सफल उद्भेदन कर लिया गया।



गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विक्की कुमार (पिता–विवेक पासवान) एवं विक्की कुमार (पिता–इंद्रजीत पासवान) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी सराही पासवान टोला, वार्ड संख्या-11, थाना सदर, जिला सहरसा के निवासी हैं।

30 मोबाइल फोन 1 मंगलसूत्र 1 नथिया सोने का 1 सिक्का इस कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान, हॉस्पिटल पिकेट के थानेदार (पुलिस अवर निरीक्षक) गुंजन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक जितेन्द्र कुमार तथा महिला सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।



लाइन डीएसपी ओम प्रकाश ने बताया कि पुलिस चोरी के अन्य सामान की बरामदगी तथा इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए लगातार छापेमारी और जांच कर रही है।

About The Author

Related Posts

आनंद मोहन की रिहाई बरकरार रहने की कामना को लेकर सहरसा में समर्थकों ने की विशेष पूजा-अर्चना, सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले मंदिर में जुटे कार्यकर्ता

सहरसा में ऑपरेशन के दौरान 14 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप; सड़क जाम कर न्याय की मांग

सहरसा में ऑपरेशन के दौरान 14 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप; सड़क जाम कर न्याय की मांग

सहरसा में ऑपरेशन के दौरान 14 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप; सड़क जाम कर न्याय की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *