सहरसा में गवाही देने से रोकने के लिए बुजुर्ग पर जानलेवा हमला का आरोप, महिला से अभद्रता और दुकान से नकदी लूटने की भी शिकायत

सहरसा: जिले के बिहरा थाना क्षेत्र के लौकही वार्ड संख्या-12 में गवाही देने से रोकने की नीयत से एक बुजुर्ग पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित परिवार ने थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।



आवेदनकर्ता मणिकांत कुमार ने बताया कि 2 जुलाई 2026 की शाम करीब 7 बजे उनके पिता बिन्देश्वरी यादव घर के दरवाजे पर मवेशियों को चारा दे रहे थे। इसी दौरान गांव के 11 नामजद लोग हरवे-हथियार से लैस होकर पहुंचे और पुराने न्यायालय में लंबित एक मामले में गवाही नहीं देने की धमकी देने लगे।


आरोप है कि विरोध करने पर आरोपितों ने बिन्देश्वरी यादव के साथ मारपीट की। उनके गले में गमछा डालकर घसीटा गया और लोहे की रॉड से सिर पर हमला किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों के साथ भी मारपीट की गई।



पीड़ित ने आवेदन में आरोप लगाया है कि इस दौरान एक महिला के साथ अभद्रता करते हुए उसकी साड़ी खींची गई तथा घर के सामने स्थित दुकान में घुसकर करीब ₹2 हजार नकद निकाल लिए गए। जाते-जाते आरोपितों ने पूरे परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।



घायल बिन्देश्वरी यादव का इलाज सहरसा सदर अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित परिवार ने बिहरा थाना में आवेदन देकर सभी नामजद आरोपितों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Posts

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

BJP नेता हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और एसआईटी गठन की मांग, सौंपा ज्ञापन

BJP नेता हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और एसआईटी गठन की मांग, सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *