होल्डिंग टैक्स वसूली, लेकिन सड़क-नाली नहीं! नवहट्टा नगर पंचायत में फूटा लोगों का गुस्सा



सहरसा। सहरसा जिले के नवहट्टा नगर पंचायत के वार्ड संख्या-15 में सड़क, नाली और जलजमाव की गंभीर समस्या को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। वार्डवासियों ने नगर पंचायत प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत नियमित रूप से होल्डिंग टैक्स वसूलती है, लेकिन बदले में उन्हें मूलभूत नागरिक सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि वार्ड में वर्षों से सड़क और नाली का निर्माण नहीं होने के कारण बारिश के दिनों में पूरा इलाका जलमग्न हो जाता है। घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है और गंदे पानी के जमाव से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी लगातार बना रहता है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि होल्डिंग टैक्स का उद्देश्य सड़क, नाली, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट, सफाई और अन्य नागरिक सुविधाओं का विकास एवं रखरखाव करना होता है। इसके बावजूद उनके वार्ड में इन बुनियादी सुविधाओं का अभाव है, जिससे लोगों में भारी नाराजगी है।

प्रदर्शन के दौरान लोगों ने नगर पंचायत के चेयरमैन और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द से जल्द सड़क, नाली और जल निकासी की व्यवस्था करने की मांग की। साथ ही महिषी विधायक गौतम कृष्ण से चचरी पुल और पक्की सड़क का निर्माण शीघ्र कराने की भी अपील की।

वार्डवासियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी नगर पंचायत प्रशासन की होगी।

Related Posts

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *