दीन दयाल स्पर्श योजना: नवोदय विद्यालय सुपौल के पांच छात्रों को ₹6 हजार की छात्रवृत्ति, डाक विभाग ने किया सम्मानित

सहरसा: डाक विभाग, सहरसा प्रमंडल की ओर से दीन दयाल स्पर्श (SPARSH) योजना 2025-26 के तहत जवाहर नवोदय विद्यालय, सुपौल के पांच मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। इस संबंध में अधीक्षक डाकघर, सहरसा द्वारा 2 जुलाई 2026 को पत्र जारी कर चयनित छात्रों को ₹6,000-₹6,000 की छात्रवृत्ति राशि का चेक वितरित करने की जानकारी दी गई।



जारी पत्र के अनुसार कक्षा सात के छात्र प्रतीक एवं वैभव जायसवाल, जबकि कक्षा नौ के छात्र अभय कुमार, आकाश कुमार और मयंक कुमार भारती का चयन इस योजना के लिए किया गया है। चयनित प्रत्येक छात्र को ₹6,000 की छात्रवृत्ति दी गई है।


इस अवसर पर डाक अधीक्षक मनोज कुमार ने कहा कि दीन दयाल स्पर्श योजना का उद्देश्य बच्चों में डाक टिकट संग्रह (फिलेटली) के प्रति रुचि विकसित करने के साथ-साथ उन्हें देश, समाज और प्रधानमंत्री की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक बनाना है। उन्होंने बताया कि डाक विभाग द्वारा लेटर राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाता है, जिससे विद्यार्थियों की लेखन क्षमता, सामान्य ज्ञान और विषय के प्रति रुचि का आकलन किया जाता है।



उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन कर उनके नाम पटना भेजे जाते हैं। वहां मूल्यांकन के बाद परिणाम दिल्ली भेजा जाता है, जहां अंतिम चयन के आधार पर छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस तरह की उपलब्धियों से सहरसा और आसपास के अधिक से अधिक विद्यार्थी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित होंगे तथा फिलेटली और पत्र लेखन के प्रति उनकी रुचि बढ़ेगी।



डाक विभाग ने बताया कि इस योजना के माध्यम से विद्यार्थियों को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के साथ-साथ डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी जाती है। चयनित छात्रों की इस सफलता पर विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं शिक्षकों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Related Posts

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *