एनएच-107 पर चला प्रशासन का पीला पंजा, बिहरा में एसपी ने खुद संभाली कमान; अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई

सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग (एनएच-107) पर रविवार को जिला प्रशासन, सहरसा पुलिस और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की संयुक्त टीम ने व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। बिहरा थाना क्षेत्र में चलाए गए इस अभियान का निरीक्षण करने स्वयं पुलिस अधीक्षक (एसपी) मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।



भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी और बुलडोजर की मदद से सड़क के दोनों ओर बने अवैध निर्माण, झोपड़ियां, दुकानों के आगे निकाले गए शेड, केबिन और अन्य अतिक्रमणों को हटाया गया। अभियान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल और महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई थी।


निरीक्षण के दौरान एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्थानीय पुलिस को खाली कराई गई भूमि पर दोबारा कब्जा नहीं होने देने तथा पुनः अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।


प्रशासन के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्गों पर बढ़ता अतिक्रमण यातायात में बाधा उत्पन्न करने के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं का भी प्रमुख कारण बन रहा है। सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में यह अभियान चलाया जा रहा है, ताकि सड़क सुरक्षा और सुगम यातायात सुनिश्चित किया जा सके।


अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी जिले के अन्य राष्ट्रीय एवं प्रमुख मार्गों पर लगातार जारी रहेगा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे राष्ट्रीय राजमार्ग की निर्धारित सीमा के भीतर किसी भी प्रकार का अस्थायी या स्थायी निर्माण न करें और अतिक्रमण मुक्त अभियान में सहयोग दें।

About The Author

Related Posts

आनंद मोहन की रिहाई बरकरार रहने की कामना को लेकर सहरसा में समर्थकों ने की विशेष पूजा-अर्चना, सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले मंदिर में जुटे कार्यकर्ता

सहरसा में ऑपरेशन के दौरान 14 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप; सड़क जाम कर न्याय की मांग

सहरसा में ऑपरेशन के दौरान 14 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप; सड़क जाम कर न्याय की मांग

सहरसा में ऑपरेशन के दौरान 14 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप; सड़क जाम कर न्याय की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *