मोहर्रम से पहले सहरसा में पुलिस का फ्लैग मार्च, एसपी विक्रम सिहाग ने शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार की शाम सहरसा पुलिस प्रशासन द्वारा शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने किया। इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आलोक कुमार (एसडीओ) श्रेयांश तिवारी सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी रही।



फ्लैग मार्च शहर के विभिन्न संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों से होकर गुजरा। मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आम लोगों से शांति, भाईचारा और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मोहर्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं तथा प्रमुख स्थलों पर पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी।



मीडिया से बातचीत में एसपी विक्रम सिहाग ने कहा कि मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। उन्होंने बताया कि मोहर्रम को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।



एसपी ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने विश्वास जताया कि जिले के नागरिक प्रशासन का सहयोग करते हुए मोहर्रम पर्व को शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएंगे।



प्रशासन ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है तथा पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

About The Author

Related Posts

आनंद मोहन की रिहाई बरकरार रहने की कामना को लेकर सहरसा में समर्थकों ने की विशेष पूजा-अर्चना, सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले मंदिर में जुटे कार्यकर्ता

सहरसा में ऑपरेशन के दौरान 14 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप; सड़क जाम कर न्याय की मांग

सहरसा में ऑपरेशन के दौरान 14 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप; सड़क जाम कर न्याय की मांग

सहरसा में ऑपरेशन के दौरान 14 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप; सड़क जाम कर न्याय की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *