सुपौल से सहरसा आ रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, साथी गंभीर घायल

अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा, परिवार में मचा कोहराम

सहरसा। सुपौल जिले से सहरसा आ रहे दो बाइक सवार युवकों को बिहरा थाना क्षेत्र के तूनियाही के पास एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, सौरबाजार थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी 24 वर्षीय नीरज कुमार उर्फ निरंजन, पिता सज्जन यादव, अपने साथी 30 वर्षीय आलोक कुमार उर्फ अजय देव के साथ बाइक से सुपौल से सहरसा आ रहे थे। नीरज कुमार फिलहाल सहरसा के शिवपुरी ढाला स्थित किराये के मकान में रहकर पीजी की तैयारी कर रहे थे। वह तीन भाइयों में सबसे बड़े थे।

बताया जाता है कि तूनियाही के समीप पीछे से आ रहे एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने नीरज कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल आलोक कुमार उर्फ अजय देव का इलाज जारी है। आलोक कुमार सुपौल जिले के सपटियाही सूर्या गांव के निवासी बताए जा रहे हैं तथा होमगार्ड सिपाही के रूप में कार्यरत हैं।

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच गए। नीरज की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि वह उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने भविष्य को संवारने की तैयारी में जुटे थे।

इधर, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और उसकी तलाश में जुटी हुई है।

Related Posts

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *