बिजली विभाग के ट्रैक्टर की ठोकर से युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

सहरसा: बिहार के सहरसा जिले में शनिवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बैजनाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनबरसा राज–बैजनाथपुर रोड पर रात करीब 8 बजे हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, बिजली विभाग के एक ट्रैक्टर ने बाइक पर सवार दो युवकों को जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

मृतक की पहचान लगमा पंचायत के सिररही निवासी 20 वर्षीय अबू तलाह, पिता गुलाम मुस्तफा के रूप में हुई है। बताया जाता है कि अबू तलाह किराना दुकानदार के पुत्र थे और आलिम की पढ़ाई कर रहे थे। वह अपने तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। परिजनों के अनुसार, वह सहरसा में एक दोस्त को सड़क दुर्घटना में घायल होने की सूचना मिलने पर उसे देखने गया था और वापस लौटने के दौरान हादसे का शिकार हो गया।

वहीं घायल युवक की पहचान बैजनाथपुर के तिरी निवासी प्रमोद राम के 22 वर्षीय पुत्र अमर राम के रूप में हुई है। उनका इलाज शहर के एक निजी अस्पताल (सूर्या अस्पताल) में चल रहा है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही बैजनाथपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है तथा पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

About The Author

Related Posts

आनंद मोहन की रिहाई बरकरार रहने की कामना को लेकर सहरसा में समर्थकों ने की विशेष पूजा-अर्चना, सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले मंदिर में जुटे कार्यकर्ता

सहरसा में ऑपरेशन के दौरान 14 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप; सड़क जाम कर न्याय की मांग

सहरसा में ऑपरेशन के दौरान 14 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप; सड़क जाम कर न्याय की मांग

सहरसा में ऑपरेशन के दौरान 14 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप; सड़क जाम कर न्याय की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *