तेज रफ्तार सीएनजी ऑटो की ठोकर से बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बिहार के सहरसा जिले में बिहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रहुआ गांव में तेज रफ्तार सीएनजी ऑटो की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में मातम छा गया है।



मृतक की पहचान रहुआ वार्ड संख्या-3 निवासी रघुनंदन साह (65 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रघुनंदन साह घर से दवा लेने के लिए चौक जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार सीएनजी ऑटो ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।



घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें आनन-फानन में सदर अस्पताल सहरसा ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।



परिजनों के अनुसार, रघुनंदन साह पशुपालन विभाग के सेवानिवृत्त कर्मी थे और लगभग दस वर्ष पूर्व सेवा से रिटायर हुए थे। उनके परिवार में तीन पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। उनकी मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



घटना की सूचना मिलते ही बिहरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।



वहीं, मृतक के परिजनों ने प्रशासन से उचित मुआवजा देने की मांग की है। स्थानीय लोगों ने भी सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है।

Related Posts

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

BJP नेता हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और एसआईटी गठन की मांग, सौंपा ज्ञापन

BJP नेता हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और एसआईटी गठन की मांग, सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *