सहरसा में पैतृक जमीन विवाद में भाई-भाई के बीच खूनी संघर्ष, दंपति गंभीर रूप से घायल

सहरसा। जिले के बिहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पटोरी वार्ड संख्या-14 में पैतृक जमीन को लेकर चल रहे विवाद ने गुरुवार की शाम हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि एक भाई ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर अपने ही भाई और भाभी की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज सदर अस्पताल सहरसा में चल रहा है।



प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम पैतृक जमीन पर साफ-सफाई एवं निर्माण कार्य के लिए मजदूर और मिस्त्री लगाए गए थे। इसी दौरान मुरारी सिंह और उनकी पत्नी वहां पहुंचे और कथित रूप से गाली-गलौज करने लगे। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई।



पीड़ित गणेश सिंह और उनकी पत्नी संगीता देवी ने आरोप लगाया कि मुरारी सिंह और उनकी पत्नी ने मिलकर उन दोनों पर हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती कराया गया।



घायल गणेश सिंह ने बताया कि परिवार के पास कुल लगभग 7 बीघा जमीन है, जबकि 35 कट्ठा वास डीह को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। उनका आरोप है कि उनका भाई न तो जमीन का बंटवारा करता है और न ही उनके हिस्से की जमीन देने को तैयार है। उन्होंने कहा कि विवादित जमीन को लेकर लगातार परेशान किया जाता है और पूर्व में भी गाली-गलौज की घटनाएं हो चुकी हैं।



गणेश सिंह ने बताया कि पारिवारिक विवाद और तनाव के कारण उन्हें अपने परिवार के साथ सहरसा में किराये के मकान में रहना पड़ रहा है, जहां बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं।


घटना की सूचना पीड़ित पक्ष द्वारा बिहरा थाना पुलिस को दी गई है तथा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।



वहीं, बिहरा थाना प्रभारी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और शिकायत के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जमीन विवाद को लेकर हुई इस घटना से इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

About The Author

Related Posts

आनंद मोहन की रिहाई बरकरार रहने की कामना को लेकर सहरसा में समर्थकों ने की विशेष पूजा-अर्चना, सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले मंदिर में जुटे कार्यकर्ता

सहरसा में ऑपरेशन के दौरान 14 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप; सड़क जाम कर न्याय की मांग

सहरसा में ऑपरेशन के दौरान 14 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप; सड़क जाम कर न्याय की मांग

सहरसा में ऑपरेशन के दौरान 14 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप; सड़क जाम कर न्याय की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *