सहरसा पुलिस लाइन में 234 प्रशिक्षु सिपाहियों का दीक्षांत समारोह संपन्न

डीआईजी डॉ. कुमार आशीष बोले— नए जवानों के जुड़ने से बिहार पुलिस की कार्यक्षमता होगी और मजबूत


सहरसा। जिला पुलिस लाइन, सहरसा में शुक्रवार को 2023 बैच के समस्तीपुर जिला बल के 234 प्रशिक्षु सिपाहियों का दीक्षांत समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। लगभग एक वर्ष तक चले कठिन प्रशिक्षण के सफल समापन पर प्रशिक्षु सिपाहियों को बिहार पुलिस परिवार में औपचारिक रूप से शामिल किया गया।

सहरसा पुलिस लाइन में 234 प्रशिक्षु सिपाहियों का दीक्षांत समारोह संपन्न, एक वर्ष का प्रशिक्षण हुआ पूरा


इस अवसर पर कोशी प्रमंडल के डीआईजी डॉ. कुमार आशीष ने कहा कि प्रशिक्षु सिपाहियों ने पिछले एक वर्ष के दौरान इंडोर एवं आउटडोर प्रशिक्षण के विभिन्न विषयों में दक्षता हासिल की है। उन्हें पुलिस सेवा से संबंधित सभी आवश्यक पहलुओं की बेहतर जानकारी एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया है।

उन्होंने बताया कि दीक्षांत समारोह के बाद सभी प्रशिक्षु सिपाही तीन माह के जिला प्रशिक्षण से गुजरेंगे, जिसके उपरांत वे नियमित रूप से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि इन नए जवानों के जुड़ने से बिहार पुलिस की कार्यक्षमता और मजबूत होगी तथा अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहायता मिलेगी।

समारोह के दौरान प्रशिक्षु सिपाहियों ने प्रशिक्षण अवधि में सीखे गए कौशलों का शानदार प्रदर्शन भी किया। अधिकारियों ने सभी प्रशिक्षु सिपाहियों को उनके उज्ज्वल भविष्य एवं बेहतर पुलिस सेवा के लिए शुभकामनाएं दीं।

दीक्षांत समारोह में पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार, सदर एसडीपीओ आलोक कुमार, डीएसपी मुख्यालय, साइबर डीएसपी सहित जिला पुलिस बल के कई अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।

About The Author

Related Posts

आनंद मोहन की रिहाई बरकरार रहने की कामना को लेकर सहरसा में समर्थकों ने की विशेष पूजा-अर्चना, सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले मंदिर में जुटे कार्यकर्ता

सहरसा में ऑपरेशन के दौरान 14 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप; सड़क जाम कर न्याय की मांग

सहरसा में ऑपरेशन के दौरान 14 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप; सड़क जाम कर न्याय की मांग

सहरसा में ऑपरेशन के दौरान 14 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप; सड़क जाम कर न्याय की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *