26.47 लाख की योजना के कार्य पर गुणबता पर उठे सवाल,

सहरसा: नगर निगम सहरसा के वार्ड संख्या-5 में 26 लाख 47 हजार 193 रुपये की लागत से सड़क एवं पीसीसी निर्माण कार्य शुरू किया गया है। हालांकि, कार्य शुरू होते ही स्थानीय लोगों ने निर्माण में अनियमितता और गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।



नगर निगम द्वारा लगाए गए शिलापट्ट के अनुसार योजना के तहत बजरंग बली मंदिर से रामचंद्र रजक के घर होते हुए पिचिंग सड़क तथा माया पांडेय के बाउंड्री से भगवान राम के घर तक मिट्टी सोलिंग एवं पीसीसी निर्माण कार्य कराया जाना है।

शिलापट्ट में कार्य प्रारंभ करने की तिथि 23 मई 2026 तथा कार्य पूर्ण करने की तिथि 22 अगस्त 2026 अंकित है। स्थानीय लोगों गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है एक तो कई वर्षों में सरक निमाण कार्य सुरू की गई है लेकिन गुनबत्ता विहिन

इस परियोजना का निर्माण कार्य माही कंस्ट्रक्शन द्वारा कराया जा रहा है। शिलापट्ट पर संवेदक के रूप में सोनी कुमारी, वार्ड संख्या-5, हकपाड़ा, सहरसा का नाम दर्ज है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में सड़क निर्माण की आवश्यकता है और कार्य पूरा होना चाहिए, लेकिन निर्माण कार्य एस्टीमेट और निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं कराया जा रहा है। लोगों का आरोप है कि कागजों में कुछ और प्रावधान है, जबकि जमीन पर कुछ और ही काम किया जा रहा है।



मामले में जब कनीय अभियंता (JE) दिलीप कुमार से जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें पूरे मामले की जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि यह योजना लगभग 15 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली है।


स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, लागत और निर्धारित प्राक्कलन की जांच कराने की मांग की है, ताकि सरकारी राशि का सही उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।

Related Posts

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में कोसी का बढ़ता जलस्तर, घरों में घुसा बाढ़ का पानी; तटबंध पर शरण लेने को मजबूर ग्रामीण

सहरसा में कोसी का बढ़ता जलस्तर, घरों में घुसा बाढ़ का पानी; तटबंध पर शरण लेने को मजबूर ग्रामीण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *