नवहट्टा थाना क्षेत्र में मारपीट, लूटपाट और जानलेवा धमकी का मामला, परिवार ने लगाई न्याय की गुहार


सहरसा। जिले के नवहट्टा थाना क्षेत्र से मारपीट, लूटपाट और जान से मारने की धमकी का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने नवहट्टा थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।



मामला थाना क्षेत्र के बराही गांव, वार्ड संख्या-13 का बताया जा रहा है। आवेदनकर्ता राजीव कुमार झा ने आरोप लगाया है कि गांव के ही कुछ लोगों ने मिलकर उनके परिवार के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।



पीड़ित के अनुसार, पहले उनके मजदूर के साथ मारपीट की गई। इसके बाद जब वह अपनी मां और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने डंडे, लोहे की सरिया और अन्य हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में बीच-बचाव करने पहुंची उनकी मां भी घायल हो गईं।



आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि घटना के दौरान हमलावरों ने पूरे परिवार को गोली मारने और जान से खत्म कर देने की धमकी दी। पीड़ित का कहना है कि इस घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल वीडियो उनके पास मौजूद हैं।



राजीव कुमार झा ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने उनकी मां के गले से सोने की चेन छीन ली, वहीं उनकी बहन के साथ भी मारपीट की गई। शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई।



इसके अलावा, दरवाजे पर खड़ी चार पहिया गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया और घर के चारों ओर लगी चदरा की बाउंड्री को तोड़ दिया गया। इतना ही नहीं, आरोप है कि आम के एक पेड़ को भी कुल्हाड़ी से काट दिया गया।



पीड़ित परिवार ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस को दिए गए आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की प्रतीक्षा की जा रही है।

Related Posts

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

BJP नेता हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और एसआईटी गठन की मांग, सौंपा ज्ञापन

BJP नेता हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और एसआईटी गठन की मांग, सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *