कोसी नदी में भैंस धोने गए 22 वर्षीय युवक की डूबने से मौत, तीन दिनों बाद मिला शव; परिवार में मचा कोहराम

सहरसा। जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत उटेसरा पंचायत में कोसी नदी में डूबने से एक 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान राम विलास यादव के पुत्र मोनू कुमार के रूप में हुई है। तीन दिनों तक चली खोजबीन के बाद सोमवार को उसका शव नदी में तैरता हुआ मिला।


मिली जानकारी के अनुसार, मोनू तीन दिन पहले अपनी भैंस को धोने के लिए कोसी नदी में गया था। इसी दौरान वह नदी के गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। घटना के बाद से ही परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी। युवक की खोजबीन के लिए एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची थी। टीम ने काफी प्रयास किया, लेकिन तीन दिनों तक मोनू का कोई सुराग नहीं मिल सका।


आखिरकार सोमवार को मोनू का शव नदी में तैरता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया। मृतक के चाचा संतोष कुमार ने बताया कि मोनू भैंस धोने के लिए नदी गया था, जहां गहरे पानी में जाने के कारण वह डूब गया था।


बताया जाता है कि मोनू पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था। घर के सबसे छोटे सदस्य की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। तीन दिनों तक उसकी सलामती की उम्मीद लगाए बैठे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


इधर, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी। इस दर्दनाक हादसे के बाद उटेसरा पंचायत सहित आसपास के इलाके में शोक की लहर है।

Related Posts

अज्ञात तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से 50 वर्षीय महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

अज्ञात तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से 50 वर्षीय महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

वन विभाग ने सहरसा वासियों को दिया तीसरा तोहफा, 1.35 करोड़ की लागत से बने भामाशाह चिल्ड्रेन पार्क का आज होगा उद्घाटन

वन विभाग ने सहरसा वासियों को दिया तीसरा तोहफा, 1.35 करोड़ की लागत से बने भामाशाह चिल्ड्रेन पार्क का आज होगा उद्घाटन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *