सहरसा पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला; कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष

एसपी ने जारी किया पदस्थापन आदेश, सौरबाजार, बिहरा, सोनवर्षाराज, बैजनाथपुर समेत कई थानों की बदली कमान

सहरसा। जिले में विधि-व्यवस्था को मजबूत बनाने और अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक, सहरसा द्वारा जिला आदेश संख्या 1599/2026 जारी कर कुल 16 पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस फेरबदल में कई थानों के थानाध्यक्षों को बदल दिया गया है, जबकि कुछ पुलिस निरीक्षकों एवं अवर निरीक्षकों को पुलिस केंद्र, साइबर थाना और अन्य शाखाओं में पदस्थापित किया गया है।


जारी आदेश के अनुसार, पुलिस निरीक्षक शशि कुमार राणा को अंचल पुलिस निरीक्षक, सदर के पद से पुलिस केंद्र भेजा गया है। वहीं पुलिस निरीक्षक सुदामा कुमार सिंह को अंचल पुलिस निरीक्षक, सदर की जिम्मेदारी देते हुए विधि शाखा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। पुलिस निरीक्षक सुबोध गुप्ता को बसनही, काशनगर एवं सोनवर्षाराज थाना का पर्यवेक्षी पदाधिकारी बनाया गया है। जबकि नागमणि कुमार और सुबोध कुमार को साइबर थाना में पदस्थापित किया गया है।


थानाध्यक्षों के फेरबदल में संजय कुमार सत्यार्थी को सौरबाजार थाना, अखिलेश कुमार को बिहरा थाना, सुनील कुमार को बलवाहाट थाना, विकास कुमार सिंह को सोनवर्षाराज थाना, रौशन कुमार को डरहार थाना, बब्लू कुमार को बैजनाथपुर थाना, जितेन्द्र कुमार को परस्तपार थाना तथा धर्मपति झा को कनरिया थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।



इसके अलावा रंजीत पासवान को एससी-एसटी थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। राजू कुमार को सदर थाना तथा विजय पासवान को सिमरी बख्तियारपुर थाना में कनीय अवर निरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


पुलिस विभाग की ओर से जारी आदेश में सभी 16 पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नव पदस्थापित स्थान पर योगदान करने का निर्देश दिया गया है। पुलिस प्रशासन के इस फेरबदल को जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने और अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Posts

अज्ञात तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से 50 वर्षीय महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

अज्ञात तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से 50 वर्षीय महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

वन विभाग ने सहरसा वासियों को दिया तीसरा तोहफा, 1.35 करोड़ की लागत से बने भामाशाह चिल्ड्रेन पार्क का आज होगा उद्घाटन

वन विभाग ने सहरसा वासियों को दिया तीसरा तोहफा, 1.35 करोड़ की लागत से बने भामाशाह चिल्ड्रेन पार्क का आज होगा उद्घाटन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *