बनगांव में शिवसेतु माइक्रोफाइनेंस की नई शाखा का शुभारंभ, महिलाओं और छोटे कारोबारियों को मिलेगा आर्थिक संबल

बनगांव (सहरसा), 31 मई 2026। सहरसा जिले के बनगांव में शिवसेतु माइक्रोफाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड की नई शाखा का भव्य उद्घाटन रविवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन रत्नेश्वर झा ने फीता काटकर किया, जबकि सहरसा की मेयर बेन प्रिया झा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम का संचालन भरत जी ने किया।



ललित झा बंगला सभागार में आयोजित समारोह में शशिधर ठाकुर, विनोद प्रसाद झा, पवन खा, समाजसेवी राहुल बनगांव, वार्ड 5 सदस्य चंदन झा, वार्ड 4 प्रतिनिधि विनोद कुमार झा, वार्ड 6 के शंकर झा बाबा, वार्ड 16 पार्षद रविशंकर झा, ईश्वर कात्यान, रत्न झा, राजकुमार वेदपानी, रोहन कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी अतिथियों को पारंपरिक मिथिला टोपी एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।



कंपनी के प्रोपराइटर दीपक कुमार झा ने बताया कि संस्था “सशक्त सपने, सुखद भविष्य” के संकल्प के साथ कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं और छोटे कारोबारियों को आसान शर्तों पर ऋण उपलब्ध कराकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना कंपनी का मुख्य उद्देश्य है।



मुख्य अतिथि मेयर बेन प्रिया झा ने अपने संबोधन में कहा कि बनगांव में खुली यह शाखा स्थानीय लोगों को वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ क्षेत्र के आर्थिक सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रत्नेश्वर झा ने संस्था को शुभकामनाएं देते हुए इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही और लोगों ने नई शाखा के शुभारंभ का स्वागत किया।

About The Author

Related Posts

आनंद मोहन की रिहाई बरकरार रहने की कामना को लेकर सहरसा में समर्थकों ने की विशेष पूजा-अर्चना, सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले मंदिर में जुटे कार्यकर्ता

सहरसा में ऑपरेशन के दौरान 14 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप; सड़क जाम कर न्याय की मांग

सहरसा में ऑपरेशन के दौरान 14 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप; सड़क जाम कर न्याय की मांग

सहरसा में ऑपरेशन के दौरान 14 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप; सड़क जाम कर न्याय की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *