सहरसा में 5 हजार रुपये घूस लेते विशेष सर्वेक्षण अमीन गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगेहाथ दबोचा

सहरसा जिले के सोनवर्षा अंचल की बरैठ पंचायत में पदस्थापित विशेष सर्वेक्षण अमीन दीपक राज को निगरानी विभाग की टीम ने 5 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। मंगलवार, 3 नवंबर को निगरानी टीम ने सोनवर्षा अंचल के मंगवार स्थित उनके निजी कार्यालय में छापेमारी कर यह कार्रवाई की



निगरानी विभाग के डीएसपी अमरेंद्र प्रसाद विद्यार्थी ने सहरसा सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता कर बताया कि बसनही थाना क्षेत्र के ननौती गांव निवासी प्रभात कुमार ने अमीन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।



शिकायतकर्ता के अनुसार, उनके दादा मिश्री साह पिछले छह वर्षों से सर्वे नक्शे में खाता, खेसरा और रकबा सुधारने के लिए चक्कर लगा रहे थे। आरोप है कि अमीन दीपक राज ने नक्शे में सुधार करने के एवज में 10 से 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।


इसके बाद प्रभात कुमार ने निगरानी विभाग, पटना में शिकायत दर्ज कराई। डीएसपी ने बताया कि 14 अक्टूबर को शिकायत मिली थी और 2 नवंबर को कांड संख्या 129/26 दर्ज किया गया। इसके बाद उनके नेतृत्व में 11 सदस्यीय निगरानी टीम ने छापेमारी की और अमीन को 5 हजार रुपये लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

Related Posts

अज्ञात तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से 50 वर्षीय महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

अज्ञात तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से 50 वर्षीय महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

वन विभाग ने सहरसा वासियों को दिया तीसरा तोहफा, 1.35 करोड़ की लागत से बने भामाशाह चिल्ड्रेन पार्क का आज होगा उद्घाटन

वन विभाग ने सहरसा वासियों को दिया तीसरा तोहफा, 1.35 करोड़ की लागत से बने भामाशाह चिल्ड्रेन पार्क का आज होगा उद्घाटन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *