डीआईजी ने किया सौरबाजार थाना का निरीक्षण, लंबित कांडों के निष्पादन का दिया लक्ष्य

प्रत्येक अनुसंधानकर्ता को हर माह कम से कम 10 कांडों का निष्पादन करने का निर्देश, पुराने मामलों और शिकायतों के शीघ्र निपटारे पर जोर

सहरसा। कोशी क्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) डॉ. कुमार आशीष ने शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 को सहरसा जिले के सौरबाजार थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक, सहरसा एवं सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे।


निरीक्षण के क्रम में डीआईजी ने थाना में संधारित विभिन्न पंजियों एवं संचिकाओं की समीक्षा की तथा उन्हें सुव्यवस्थित तरीके से अद्यतन रखने का निर्देश दिया। उन्होंने थाना में लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए अगले माह के लिए कांड निष्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया।


डीआईजी ने सौरबाजार थाना में पदस्थापित सभी अनुसंधानकर्ताओं को प्रत्येक माह कम से कम 10 कांडों का निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही लंबे समय से लंबित पुराने मामलों एवं शिकायतों का भी प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करने को कहा।


निरीक्षण के दौरान थाना भवन एवं पुलिस भवनों की स्थिति का जायजा लिया गया। डीआईजी ने थाना परिसर को साफ-सुथरा एवं व्यवस्थित रखने पर विशेष जोर दिया। इसके अलावा थाना में कार्यरत पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के कार्यों का मूल्यांकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।


उन्होंने उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारियों को आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और उनका त्वरित एवं उचित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। डीआईजी ने पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने, लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने तथा आम लोगों के प्रति संवेदनशील व्यवहार रखने पर जोर दिया।

Related Posts

अज्ञात तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से 50 वर्षीय महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

अज्ञात तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से 50 वर्षीय महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

वन विभाग ने सहरसा वासियों को दिया तीसरा तोहफा, 1.35 करोड़ की लागत से बने भामाशाह चिल्ड्रेन पार्क का आज होगा उद्घाटन

वन विभाग ने सहरसा वासियों को दिया तीसरा तोहफा, 1.35 करोड़ की लागत से बने भामाशाह चिल्ड्रेन पार्क का आज होगा उद्घाटन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *