नवरात्र के तीसरे दिन अग्निशमन विभाग ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा के दिए निर्देश

सहरसा। नवरात्र के तीसरे दिन दुर्गा पूजा और मेला को लेकर सहरसा जिला प्रशासन सतर्क नजर आया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और आगजनी की घटनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से अग्निशमन विभाग की ओर से जिले के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया जा रहा है।


इसी क्रम में जिला अग्निशमन पदाधिकारी सीमा भारती ने सहरसा जिले के सौरबाजार, सिमरी बख्तियारपुर और नवहट्टा में स्थित दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण कर अग्नि सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। नवहट्टा में भी दो अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर सुरक्षा इंतजामों की जांच की गई।



निरीक्षण के दौरान पूजा समिति और मेला कमेटियों के सदस्यों को आग से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी गई। साथ ही पूजा पंडालों में अग्नि सुरक्षा के जरूरी उपाय अपनाने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।


जिला अग्निशमन पदाधिकारी ने अधिक भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अग्निशमन विभाग के जवानों की तैनाती का भी आश्वासन दिया, ताकि आगजनी या किसी अन्य आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।


दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए अग्निशमन विभाग लगातार सक्रिय है। विभाग का उद्देश्य पूजा और मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना तथा किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को कम करना है।

Related Posts

अज्ञात तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से 50 वर्षीय महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

अज्ञात तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से 50 वर्षीय महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

वन विभाग ने सहरसा वासियों को दिया तीसरा तोहफा, 1.35 करोड़ की लागत से बने भामाशाह चिल्ड्रेन पार्क का आज होगा उद्घाटन

वन विभाग ने सहरसा वासियों को दिया तीसरा तोहफा, 1.35 करोड़ की लागत से बने भामाशाह चिल्ड्रेन पार्क का आज होगा उद्घाटन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *