कोशी क्षेत्र में पुलिस का बड़ा समकालीन अभियान, 369 गिरफ्तार

सहरसा, सुपौल और मधेपुरा में अपराध नियंत्रण को लेकर विशेष कार्रवाई, भारी मात्रा में शराब और गांजा बरामद


सहरसा। बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर कोशी क्षेत्र, सहरसा अंतर्गत सहरसा, सुपौल एवं मधेपुरा जिलों में 24 मई 2026 को अपराध नियंत्रण को लेकर विशेष समकालीन अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 369 लोगों को गिरफ्तार किया।



पुलिस उप महानिरीक्षक कार्यालय, कोशी क्षेत्र, सहरसा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अभियान के दौरान 74 सम्मन, 406 वारंट, 12 इश्तेहार एवं 72 कुर्की का निष्पादन किया गया। साथ ही 7 हजार रुपये की शमन राशि भी वसूली गई।



अभियान के दौरान भारी मात्रा में मादक पदार्थ एवं अवैध सामग्री बरामद की गई। पुलिस ने कुल 714.1 लीटर शराब जब्त की, जिसमें 133.1 लीटर देशी एवं 581 लीटर विदेशी शराब शामिल है। इसके अलावा 428.95 किलोग्राम गांजा, 20 ग्राम ब्राउन शुगर, 10.15 ग्राम हिरोइन तथा 1.6 लीटर अवैध कफ सिरप कॉरेक्स बरामद किया गया।


पुलिस ने एक देशी कट्टा एवं 12 कारतूस भी जब्त किए हैं। इसके साथ ही 27,570 रुपये नेपाली मुद्रा एवं 8,760 रुपये भारतीय मुद्रा बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान तीन चारपहिया वाहन और तीन मोटरसाइकिल भी जब्त की गईं।


कोशी क्षेत्र पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराध और अवैध कारोबार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Posts

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *