मंदिर विवाद में गोलीबारी, दो घायल; महंत समेत कई गिरफ्तार-सहरसा पुलिस

सहरसा। महिषी थाना क्षेत्र स्थित संत कारू बाबा मंदिर परिसर में रविवार की दोपहर करीब 4 से 4:30 बजे पूर्व से चले आ रहे विवाद को लेकर मंदिर के महंत निरंजन यादव, उनके समर्थकों और ग्रामीणों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान गोलीबारी में दो ग्रामीण घायल हो गए। एक व्यक्ति के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे को गोली छूकर निकल गई। दोनों घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।


घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने महंत और उनके समर्थकों को मंदिर परिसर में ही बंधक बना लिया। वहीं, महंत की एक गाड़ी में आग लगाए जाने की सूचना भी पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही महिषी थानाध्यक्ष और सदर एसडीपीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।


पुलिस ने मंदिर परिसर की तलाशी ली, जिसमें अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए गए। ग्रामीणों के विरोध के बीच पुलिस ने मुख्य अभियुक्त महंत निरंजन यादव समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना भेज दिया। वहीं, ग्रामीणों द्वारा मंदिर परिसर में रोके गए अन्य महंत समर्थकों का सत्यापन किया जा रहा है।


पुलिस के अनुसार घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही विधि-व्यवस्था भंग करने वालों की पहचान कर उनके विरुद्ध अलग से कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

वन श्रमिक संघ का DFO कार्यालय के समक्ष धरना, बकाया मजदूरी भुगतान समेत कई मांगें उठाईं

वन श्रमिक संघ का DFO कार्यालय के समक्ष धरना, बकाया मजदूरी भुगतान समेत कई मांगें उठाईं

सहरसा में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 8 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद; देसी कट्टा के साथ 5 गिरफ्तार

सहरसा में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 8 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद; देसी कट्टा के साथ 5 गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *