नाला निर्माण से बटराहा में जलजमाव से मिली 95% राहत, स्थायी समाधान को लेकर सवाल

सहरसा। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 34 और 37 स्थित बटराहा मोहल्ले में लंबे समय से चली आ रही जलजमाव की समस्या अब काफी हद तक दूर होने लगी है। सोमवार को नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा और डिप्टी मेयर गुड्डू हयात ने इलाके का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर अन्य समस्याओं की भी जानकारी ली।



नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा ने बताया कि वर्ष 2019 से मारूफगंज-बटराहा जाने वाली आरसीडी सड़क के किनारे नाला नहीं होने के कारण बारिश और घरों का गंदा पानी सड़क पर जमा हो जाता था। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। बटराहा नगर निगम क्षेत्र के सबसे अधिक जलजमाव प्रभावित इलाकों में शामिल रहा है।


उन्होंने बताया कि नाला निर्माण का कार्य पूरा होने के बाद सड़क पर जलजमाव की समस्या करीब 95 प्रतिशत तक दूर हो गई है। दुर्गापूजा से पहले समस्या में राहत मिलने से स्थानीय लोगों में भी खुशी है। उन्होंने कहा कि जिन वार्डों में अभी भी जलजमाव की समस्या बनी हुई है, वहां नाला निर्माण सहित आवश्यक कार्य कराकर लोगों को राहत देने का प्रयास जारी है।



वार्ड 34 के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सिन्कु सिन्हा ने बताया कि लंबे समय से जलजमाव के कारण मोहल्लेवासियों को परेशानी होती थी। बारिश के दौरान पानी घरों तक पहुंच जाता था। अब सड़क से जलजमाव खत्म होने के बाद लोगों को काफी राहत मिली है। हालांकि, स्थानीय कुछ लोगों ने कहा कि मौजूदा व्यवस्था जलजमाव का स्थायी समाधान नहीं है और भविष्य में समस्या दोबारा उत्पन्न हो सकती है। लोगों ने जलनिकासी की स्थायी और बेहतर व्यवस्था की मांग की है।

Related Posts

वन श्रमिक संघ का DFO कार्यालय के समक्ष धरना, बकाया मजदूरी भुगतान समेत कई मांगें उठाईं

वन श्रमिक संघ का DFO कार्यालय के समक्ष धरना, बकाया मजदूरी भुगतान समेत कई मांगें उठाईं

सहरसा में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 8 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद; देसी कट्टा के साथ 5 गिरफ्तार

सहरसा में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 8 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद; देसी कट्टा के साथ 5 गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *