गांधी जयंती पर भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान, प्रतिमा स्थल की सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

सहरसा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, सहरसा द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुक्रवार को सुपर बाजार स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इसके बाद महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके विचारों को स्मरण किया गया।


भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी स्वच्छता को स्वस्थ और सशक्त समाज की बुनियाद मानते थे। उनकी जयंती पर स्वच्छता अभियान के माध्यम से समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने और इसे जन-अभियान बनाने का संकल्प लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।


जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन साह ने कहा कि ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। गांधी जी के स्वच्छता संदेश को दैनिक जीवन में अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।



कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रिंकी देवी, जिला मंत्री कुमार गौरव सिंह, कोषाध्यक्ष संतोष गुप्ता, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरजीत सिंह कुशवाहा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुगमनी देवी, व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष शशि सोनी सहित ललन दास, संजीव कुमार, अखिलेश पांडेय, राकेश गुप्ता, मीणा सिंह, चांदनी सिंह एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Related Posts

वन श्रमिक संघ का DFO कार्यालय के समक्ष धरना, बकाया मजदूरी भुगतान समेत कई मांगें उठाईं

वन श्रमिक संघ का DFO कार्यालय के समक्ष धरना, बकाया मजदूरी भुगतान समेत कई मांगें उठाईं

सहरसा में महागठबंधन का आक्रोश मार्च, मुख्य चुनाव आयुक्त समेत पीएम और गृहमंत्री का पुतला दहन

सहरसा में महागठबंधन का आक्रोश मार्च, मुख्य चुनाव आयुक्त समेत पीएम और गृहमंत्री का पुतला दहन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *