बिहार में मौसम का डबल अटैक: कहीं बारिश की आहट, तो कहीं हीट वेव से जनजीवन बेहाल

37 डिग्री सेल्सियस पारा पार

बिहार में मौसम का दोहरा रूप देखने को मिल रहा है। एक ओर सहरसा सहित कोशी क्षेत्र में बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना से लोगों को उमस और नमी का एहसास हो रहा है, वहीं दक्षिण बिहार के कई जिलों में भीषण गर्मी और हीट वेव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।



शनिवार को भी राज्य के अधिकांश जिलों में गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी बिहार के इलाकों में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है। वहीं दक्षिण बिहार के पश्चिमी भाग और सहरसा सहित मध्य बिहार के 14 जिलों में लू और हीट वेव को लेकर चेतावनी जारी की गई है।



मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने में सावधानी बरतने, पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव करने की सलाह दी है।



इधर सहरसा जिले में भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दोपहर होते ही सड़कें सूनी नजर आने लगती हैं और लोग राहत पाने के लिए पेड़ों की छांव का सहारा ले रहे हैं।



शहर से लेकर गांव तक लोग गर्मी से बचने के लिए छाता और गमछा का इस्तेमाल करते दिख रहे हैं। खासकर बाइक सवार चेहरे को पूरी तरह ढंककर सफर करने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों की तुलना में आज गर्मी काफी ज्यादा महसूस की जा रही है।



तेज धूप के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं मजदूर और राहगीर वर्ग के लोग बड़े पेड़ों के नीचे रुककर राहत लेने की कोशिश कर रहे हैं। बढ़ती गर्मी का असर बाजार और जनजीवन पर भी साफ दिखाई देने लगा है।



गर्मी बढ़ने के साथ ही जूस, शरबत और नारियल पानी की दुकानों पर लोगों की भीड़ बढ़ गई है। वहीं ठेला और रेहड़ी लगाने वाले दुकानदार सबसे ज्यादा प्रभावित नजर आ रहे हैं, क्योंकि तेज गर्मी के कारण बाजारों में लोगों की आवाजाही कम हो गई है।

About The Author

Related Posts

आनंद मोहन की रिहाई बरकरार रहने की कामना को लेकर सहरसा में समर्थकों ने की विशेष पूजा-अर्चना, सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले मंदिर में जुटे कार्यकर्ता

सहरसा में ऑपरेशन के दौरान 14 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप; सड़क जाम कर न्याय की मांग

सहरसा में ऑपरेशन के दौरान 14 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप; सड़क जाम कर न्याय की मांग

सहरसा में ऑपरेशन के दौरान 14 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप; सड़क जाम कर न्याय की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *