न्यायालय के आदेश पर डॉक्टर कल्याणी क्लीनिक से नया बाजार तक हटेगा अतिक्रमण, नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

सहरसा। शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर बुधवार को नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा, अंचलाधिकारी, अंचल अमीन सहित अन्य पदाधिकारियों ने डॉक्टर कल्याणी क्लीनिक से नया बाजार तक स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा ने बताया कि स्थानीय लोगों की ओर से अतिक्रमण को लेकर आवेदन दिया गया था। मामले को न्यायालय ने संज्ञान में लेते हुए संबंधित क्षेत्र को अतिक्रमणमुक्त कराने के लिए पत्र जारी किया है। इसी के मद्देनजर स्थल का निरीक्षण किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि अंचल अमीन को स्थल की मापी करने का निर्देश दिया गया है। अर्जन पदाधिकारी से समन्वय कर मापी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। मापी के बाद न्यायालय के आदेश के अनुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

नगर आयुक्त ने कहा कि शहर के अन्य स्थानों पर भी अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई जल्द की जाएगी। साथ ही फुटपाथ और सड़क किनारे दुकान लगाने वाले छोटे दुकानदारों के लिए जल्द वेंडिंग जोन का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकारी जमीन पर सड़क किनारे दुकान लगाने वाले दुकानदारों को व्यवस्थित तरीके से वेंडिंग जोन में दुकान उपलब्ध कराने की योजना है।

वहीं, आईडी सिंह पोखर के निर्माण कार्य को लेकर नगर आयुक्त ने बताया कि करीब 99 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। शेष कार्य तेजी से चल रहा है और जल्द ही पोखर का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।

Related Posts

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *