सहरसा में भाजपा युवा मोर्चा का ‘सेवा संकल्प अभियान’, दर्जनों युवाओं ने किया रक्तदान

सहरसा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की ओर से चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत शुक्रवार को सहरसा सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों सहित दर्जनों युवाओं ने रक्तदान कर लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक किया।



भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुरजीत सिंह कुशवाहा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पूरे देश में युवा मोर्चा की ओर से रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज के शिविर में युवाओं ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। उन्होंने बताया कि 76वें जन्मदिन के अवसर पर 76 लोगों से रक्तदान कराने का लक्ष्य रखा गया है।


कार्यक्रम में मौजूद छातापुर विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू ने कहा कि रक्तदान महादान है। एक व्यक्ति के रक्तदान से जरूरतमंद मरीज की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर शुरू हुआ यह रक्तदान अभियान करीब एक महीने तक चलेगा। इस दौरान पार्टी की ओर से विभिन्न सेवा गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।


विधायक ने कहा कि अभियान का उद्देश्य सेवा कार्यों के माध्यम से लोगों तक पहुंचना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु रहने की कामना के साथ कार्यकर्ता विभिन्न सेवा कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं।


भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुरजीत सिंह कुशवाहा ने युवाओं और आम लोगों से रक्तदान सहित अन्य सेवा गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के दौरान जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

शिविर में भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Posts

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *