सहरसा में कमर्शियल PNG की शुरुआत, सिलेंडर के झंझट से मिलेगी राहत; डीएम समेत कई वरीय अधिकारियों ने फीता काटकर किया उद्घाटन

सहरसा। सहरसा शहर में पहली बार कमर्शियल पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की सुविधा शुरू हो गई है। अब शहर के होटल, रेस्टोरेंट, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और बड़े संस्थानों को कमर्शियल गैस सिलेंडर के झंझट से राहत मिलने की उम्मीद है। आज जिलाधिकारी दीपेश कुमार सहित कई वरीय पदाधिकारियों ने फीता काटकर कमर्शियल PNG सेवा का उद्घाटन किया।


इस मौके पर जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने कहा कि कमर्शियल PNG की शुरुआत सहरसा के लिए महत्वपूर्ण सुविधा है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि पाइपलाइन के माध्यम से 24 घंटे गैस की आपूर्ति उपलब्ध हो सकती है। इससे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बार-बार सिलेंडर मंगाने, उसे रखने और गैस खत्म होने पर तत्काल व्यवस्था करने की परेशानी कम होगी।


जिलाधिकारी ने PNG को पर्यावरण के लिहाज से भी बेहतर विकल्प बताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ऊर्जा की बढ़ती जरूरतों और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच प्राकृतिक गैस का महत्व लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने शहरवासियों और व्यवसायियों से जल्द से जल्द PNG कनेक्शन लेने की अपील की।


सुरक्षा के लिहाज से भी PNG को उपयोगी बताते हुए डीएम ने कहा कि यह हवा से हल्की होती है। ऐसे में गैस रिसाव की स्थिति में यह ऊपर की ओर चली जाती है। हालांकि, गैस का इस्तेमाल हमेशा निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुसार किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि PNG का खर्च कमर्शियल LPG की तुलना में किफायती हो सकता है।


वहीं व्यापार संघ के अध्यक्ष अर्जुन चौधरी ने इस पहल के लिए जिलाधिकारी समेत सभी पदाधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रशासन के प्रयासों से आज सहरसा में कमर्शियल PNG की शुरुआत संभव हो पाई है। उन्होंने PNG को सुरक्षा के दृष्टिकोण से बेहतर बताते हुए कहा कि प्राकृतिक गैस का उत्पादन देश में ही होता है। इससे देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी और देश को मजबूत बनाने के साथ राष्ट्र निर्माण में भी इसकी अहम भूमिका होगी।



कमर्शियल PNG की शुरुआत से सहरसा के होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को लगातार गैस आपूर्ति का विकल्प मिलेगा, जिससे आने वाले समय में शहर के व्यावसायिक क्षेत्र को काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है।

Related Posts

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *