सहरसा में आंदोलन की तैयारी हेतु IIP की महत्वपूर्ण बैठक

सहरसा साइबर थाने में जांच में शिथिलता के विरोध में IIP का अनिश्चितकालीन आंदोलन, तैयारी तेज


इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी (IIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सहरसा सदर विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक इंजीनियर आई. पी. गुप्ता के आह्वान पर सहरसा में प्रस्तावित अनिश्चितकालीन आंदोलन की तैयारी को लेकर पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी।


प्रदेश प्रवक्ता सह सहरसा जिला प्रभारी, डॉ. धनोज कुमार ने बताया कि सहरसा के साइबर थाना में साइबर अपराध से जुड़े मामलों की जांच में कथित शिथिलता, मामलों के निष्पादन में देरी तथा इन्वेस्टिगेशन के नाम पर अपेक्षित प्रगति नहीं होने के विरोध में इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी द्वारा आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जा रही है।



उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं और साइबर अपराध से पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने के उद्देश्य से पार्टी इस मुद्दे को गंभीरता से उठा रही है। इसी क्रम में कल दिनांक 02 सितंबर को IIP के हाकपाड़ा शिवपुरी वार्ड नं. 5 स्थित कार्यालय में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है, जिसमें प्रस्तावित आंदोलन की रणनीति, संगठनात्मक तैयारी एवं आगे की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।



डॉ. धनोज कुमार ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर आई. पी. गुप्ता जी कल मुंबई से पटना लौटेंगे। इसके बाद 3 सितंबर को सहरसा में गठबंधन के अन्य सहयोगी दलों एवं साथियों के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित कर आंदोलन की तैयारियों का जायजा लिया जाएगा।


उन्होंने कहा कि प्रस्तावित आंदोलन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में व्यापक उत्साह है और बिहार के विभिन्न जिलों से इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी के कार्यकर्ता सहरसा पहुंचकर आंदोलन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।


डॉ. धनोज कुमार ने स्पष्ट किया कि अनिश्चितकालीन आंदोलन की अंतिम तिथि एवं विस्तृत रूपरेखा राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर आई. पी. गुप्ता जी स्वयं 3 सितंबर को आयोजित समीक्षा बैठक के बाद घोषित करेंगे।


उन्होंने पार्टी के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से अपील की कि वे संगठनात्मक अनुशासन बनाए रखते हुए आंदोलन की तैयारी में सक्रिय भूमिका निभाएं और साइबर अपराध से पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने की इस लड़ाई को मजबूती प्रदान करें।

Related Posts

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *