सहरसा में मेडिकल स्टोर का शटर तोड़कर चोरी, 50 हजार नकद समेत डेढ़ लाख का सामान ले गए चोर

सीसीटीवी में नकाबपोश चोर कैद, देर रात करीब 2:30 बजे पीछे के रास्ते से दुकान में घुसे; पुलिस जांच में जुटी

बिहार के सहरसा में सदर थाना क्षेत्र के कपड़ापट्टी स्थित एक मेडिकल स्टोर में देर रात चोरों ने शटर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान से करीब 50 हजार रुपये नकद, दवाइयां, मोबाइल, टैब और लैपटॉप समेत लगभग एक से डेढ़ लाख रुपये मूल्य का सामान लेकर फरार हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें नकाबपोश चोर दुकान में घुसते हुए दिखाई दे रहे हैं।


मेडिकल स्टोर संचालक विशाल कुमार ने बताया कि यह एजेंसी उनके भाई अतुल केशरी की है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, देर रात करीब 2:30 बजे चोर पीछे के रास्ते से दुकान का शटर तोड़कर अंदर दाखिल हुए। इसके बाद दुकान में रेकी करते हुए गल्ले में रखे करीब 50 हजार रुपये नकद समेत दवाइयां, मोबाइल, टैब और लैपटॉप लेकर फरार हो गए।



घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।


मेडिकल स्टोर संचालक विशाल कुमार ने बताया कि इससे पहले भी दुकान में चोरी की घटना हो चुकी है, लेकिन अब तक उस मामले का खुलासा नहीं हो सका है। इसी बीच दोबारा चोरी की घटना होने से दुकानदारों में चिंता बढ़ गई है।


फिलहाल चोरी हुए दवाइयों और अन्य सामान का आकलन किया जा रहा है। संचालक के मुताबिक, कुल नुकसान करीब एक से डेढ़ लाख रुपये होने का अनुमान है।

Related Posts

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *