प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’ में सम्राट विक्रमादित्य हेमू की चर्चा से रौनियार वैश्य समाज में खुशी की लहर: संतोष गुप्ता

सहरसा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ में महान योद्धा एवं भारत के गौरवशाली सम्राट विक्रमादित्य हेमचंद्र हेमू की चर्चा किए जाने पर रौनियार वैश्य समाज में खुशी और उत्साह का माहौल है। देश-विदेश में समाज के लोगों ने प्रधानमंत्री द्वारा हेमू जी के गौरवशाली इतिहास और ऐतिहासिक योगदान का उल्लेख किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके प्रति आभार जताया है।


इस अवसर पर अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा, बिहार के प्रदेश अध्यक्ष मथुरा प्रसाद गुप्ता एवं रौनियार वैश्य महासभा के प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष आलोक राज ने सहरसा निवासी संतोष गुप्ता को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।


सम्मान मिलने पर संतोष गुप्ता ने प्रदेश के सामाजिक नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा सम्राट विक्रमादित्य हेमू जैसे महान राष्ट्रनायक की चर्चा राष्ट्रीय मंच पर किया जाना रौनियार वैश्य समाज के लिए अत्यंत गौरव और प्रसन्नता का विषय है।



संतोष गुप्ता ने कहा कि “हमें गर्व है कि हम सम्राट विक्रमादित्य हेमू जी के वंशज हैं।” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ‘मन की बात’ जैसे राष्ट्रीय कार्यक्रम में हेमू जी के योगदान को स्थान मिलना समाज के लिए गौरव की बात है।

Related Posts

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *