जहरीले सांप के डसने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत, घर में सोते समय हुआ हादसा; परिवार में पसरा मातम

सहरसा सदर थाना क्षेत्र के सिरादेहपट्टी वार्ड नंबर-7 में रविवार रात जहरीले सांप के डसने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान सिरादेहपट्टी निवासी रोशन शर्मा के पुत्र प्रदीप कुमार के रूप में हुई है। प्रदीप गांव के ही एक स्कूल में तीसरी कक्षा का छात्र था।


परिजनों के अनुसार, रविवार रात खाना खाने के बाद प्रदीप घर में जमीन पर चटाई बिछाकर सो रहा था। इसी दौरान रात करीब 11 बजे किसी जहरीले सांप ने उसे डस लिया। सांप के काटने का एहसास होने पर बच्चे ने तत्काल अपने माता-पिता को इसकी जानकारी दी।



बच्चे की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन-फानन में रात करीब 12 बजे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा लेकर पहुंचे। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


घटना की सूचना सोमवार सुबह पुलिस को दी गई। इसके बाद सोमवार दोपहर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी।



सदर थाना अध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि सांप के काटने से एक बच्चे की मौत होने की सूचना मिली है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है और शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।



इधर, पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है। परिजनों का कहना है कि मासूम की मौत से उन्हें अपूरणीय क्षति हुई है।

Related Posts

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *