बिहार स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2026 में सहरसा के राष्ट्रीय फुटबॉल कोच नीतीश मिश्र को मिला ‘बेस्ट कोच’ का सम्मान

सहरसा। पटना में रविवार को आयोजित बिहार स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2026 समारोह में बिहार के कई अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में सहरसा के राष्ट्रीय फुटबॉल कोच एवं मध्य विद्यालय जेल कॉलोनी में कार्यरत शारीरिक शिक्षा शिक्षक नीतीश मिश्र को सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल कोच के सम्मान से नवाजा गया। .



नीतीश मिश्र को ग्वालियर में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार फुटबॉल टीम को ब्रॉन्ज मेडल दिलाने तथा टीम के मुख्य कोच की भूमिका निभाने के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। वे कोसी प्रमंडल से इस सम्मान को प्राप्त करने वाले प्रमुख फुटबॉल प्रशिक्षकों में शामिल हैं।


समारोह में कॉमनवेल्थ गेम्स के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट झंडू कुमार, एशियाई खेलों के गोल्ड मेडलिस्ट शैलेश कुमार, कॉमनवेल्थ गेम्स के स्वर्ण पदक विजेता सुमन राणा, वर्ल्ड चैंपियनशिप खिलाड़ी हिमांशु यादव, प्रधानमंत्री बाल पुरस्कार विजेता गोल्डी कुमारी, पद्मश्री एवं खेल रत्न से सम्मानित प्रमोद भगत, ओलंपिक खिलाड़ी अनूप कुमार, भारतीय स्पेशल फुटबॉल टीम के खिलाड़ी

मयंक कुमार सहित कई खेल एवं अन्य क्षेत्रों की हस्तियां मौजूद रहीं। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, शिक्षाविद खान सर, अंतरराष्ट्रीय कवि दिनेश बावरा, खेल विभाग के महानिदेशक रविंद्र संकरण, भारतीय पैरालंपिक कमेटी के महासचिव जयवंत जीएच तथा बिहार पैरालंपिक कमेटी के महासचिव संदीप कुमार समेत अन्य अतिथि उपस्थित थे।

नीतीश मिश्र के कोच एवं पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी सह प्रशिक्षक ब्रह्मदेव हंसदा ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि नीतीश शुरू से ही मेहनती, लगनशील और अपने लक्ष्य के प्रति अडिग रहे हैं। वह कई वर्षों से बिहार फुटबॉल टीम का नेतृत्व करते आ रहे हैं और लगातार खिलाड़ियों को बेहतर मंच दिलाने में योगदान दे रहे हैं।

वहीं वर्तमान एमएलसी अजय कुमार सिंह ने भी नीतीश मिश्र को बधाई देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी नीतीश के नेतृत्व में बिहार की टीम ने जम्मू-कश्मीर में आयोजित 68वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक हासिल किया था। उन्होंने कहा कि शारीरिक शिक्षक के रूप में कार्य करते हुए वर्षों से बिहार के लिए उपलब्धियां हासिल करना और अब राज्य स्तरीय खेल सम्मान प्राप्त करना सहरसा के लिए गर्व की बात है।


पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं संरक्षक रघुनाथ प्रसाद यादव ने भी नीतीश मिश्र को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके प्रयासों से पिछले कई वर्षों में सहरसा के युवा खिलाड़ियों को बिहार टीम में अपनी जगह बनाने का अवसर मिल रहा है।


नीतीश मिश्र को सम्मान मिलने पर सहरसा जिले के विभिन्न फुटबॉल क्लबों के पदाधिकारियों ने भी बधाई दी। इनमें टाउन फुटबॉल क्लब के संरक्षक गणेश गुप्ता, डॉ. संजय यादव, लक्ष्मीनाथ गोसाई फुटबॉल क्लब के अध्यक्ष प्रशांत मेहता, बनगांव फुटबॉल क्लब के उपाध्यक्ष रूपेश कामत, मां शांति फुटबॉल क्लब पुरीख के मनीष कुमार, आदिवासी आजाद फुटबॉल क्लब के रश्मि सोरेन

, लव स्पोर्टिंग क्लब बसियाघाट के राजकुमार हेंब्रम, नया बाजार फुटबॉल क्लब के सुनील सिंह, कृषि कॉलोनी फुटबॉल क्लब के वीरेंद्र कुमार मिश्रा, मां काली फुटबॉल क्लब पंचगछिया के मुस्ताक आलम, माधव कुमार सिंह, आजाद हिंद फुटबॉल क्लब सलखुआ के केसरी कुमार सहित जिले के विभिन्न फुटबॉल क्लबों के अध्यक्ष एवं सचिव शामिल हैं।


सभी ने नीतीश मिश्र की इस उपलब्धि को सहरसा और कोसी क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Posts

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

BJP नेता हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और एसआईटी गठन की मांग, सौंपा ज्ञापन

BJP नेता हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और एसआईटी गठन की मांग, सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *