महिषी में पूजा के दौरान पोखर में डूबा 9 वर्षीय बालक, तीन घंटे बाद मिला शव; परिवार में मचा कोहराम

सहरसा: महिषी थाना क्षेत्र के नौकचा स्थित नकुलेश्वर मंदिर परिसर के पोखर में पूजा-अर्चना के दौरान डूबने से एक 9 वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना रविवार सुबह की बताई जा रही है। करीब तीन घंटे की खोजबीन के बाद बालक का शव पोखर से बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गई।



मृतक की पहचान महिषी थाना क्षेत्र के महापुरा वार्ड नंबर-10 निवासी मंजेश पंडित के 9 वर्षीय पुत्र विवेक पंडित के रूप में हुई है। विवेक गांव के ही मिडिल स्कूल में तीसरी कक्षा का छात्र था। उसके पिता लुधियाना में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं और घटना के समय वे लुधियाना में ही थे।


मृतक के परिजन महारानी कुमारी ने बताया कि रविवार की सुबह विवेक गांव के अन्य बच्चों के साथ पूजा-अर्चना के लिए साइकिल से नौकचा महादेव मंदिर गया था। मंदिर परिसर में स्थित पोखर में वह नहाने के लिए उतरा। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया।


बालक के डूबने के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने काफी देर तक पोखर में उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। करीब तीन घंटे बाद उसका शव पानी में तैरता हुआ ऊपर आया, जिसके बाद उसे बाहर निकाला गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।


महिषी थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती ने बताया कि पोखर में डूबने से एक बालक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।


विवेक की मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Posts

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *