सहरसा में सर्पदंश से महिला मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

सहरसा। जिले के विहरा थाना क्षेत्र से एक दुखद मामला सामने आया है, जहां सर्पदंश से एक महिला मजदूर की मौत हो गई। मृतका की पहचान खोनहा गांव निवासी 30 वर्षीय रिंकू देवी, पति सुनर यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।


मृतका की मां वेचनी देवी ने बताया कि रिंकू देवी गांव के ही संजय यादव की चिमनी पर मजदूरी का काम करती थी। बुधवार की सुबह वह रोज की तरह काम करने गई थी। इसी दौरान उसे किसी जहरीले सांप ने काट लिया। सर्पदंश के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और चक्कर आने लगा।

आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी।
सूचना मिलते ही परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल, सहरसा लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।


परिजनों का आरोप है कि अस्पताल के एक सहायक कर्मी ने बिना किसी सूचना या प्रक्रिया के शव को वाहन में रखकर घर भेज दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
इधर मामले की सूचना विहरा थाना पुलिस को दे दी गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Related Posts

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

BJP नेता हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और एसआईटी गठन की मांग, सौंपा ज्ञापन

BJP नेता हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और एसआईटी गठन की मांग, सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *