सहरसा सदर थाना का एसपी विक्रम सिहाग ने किया निरीक्षण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

सहरसा। जिले में अपराध नियंत्रण और पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने सहरसा सदर थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं, लंबित कांडों, अनुसंधान की प्रगति, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों की विस्तृत समीक्षा की।


निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना परिसर में अभिलेखों के रख-रखाव, मालखाना, हाजत, शस्त्रागार सहित विभिन्न प्रशासनिक शाखाओं का जायजा लिया। उन्होंने कार्यालय संचालन, रिकॉर्ड संधारण, साफ-सफाई और दस्तावेजों को व्यवस्थित रखने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।


समीक्षा के दौरान एसपी ने लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अनुसंधान की गति तेज करने, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी और वारंटों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए। साथ ही अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियानों को और प्रभावी बनाने को कहा।


एसपी ने वाहन जांच अभियान और रात्रि गश्ती व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित एवं प्रभावी गश्ती सुनिश्चित करने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया।



पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने कहा कि आम नागरिकों की शिकायतों का समयबद्ध समाधान और अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई से पुलिस के प्रति जनता का विश्वास मजबूत होगा। उन्होंने पारदर्शी, संवेदनशील और जवाबदेह पुलिसिंग को प्राथमिकता देने की बात कही।

Related Posts

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *