सलखुआ में जमीन विवाद में हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे के अंदर पांच आरोपी गिरफ्तार

सहरसा। सलखुआ थाना क्षेत्र के बहुरवा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट और अमित रजक की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को घटना के महज 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से मामले में नया मोड़ आया है।


पुलिस के अनुसार, 23 अगस्त 2026 को सलखुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बहुरवा, वार्ड नंबर-07 में पूर्व से चले आ रहे जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई थी। इस दौरान अमित रजक की हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही सलखुआ थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक जांच शुरू की।



मृतक की पत्नी वीणा कुमारी के फर्द बयान के आधार पर सलखुआ थाना में कांड संख्या-161/2026 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, सहरसा के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने तकनीकी एवं अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।



पुलिस ने गिरफ्तार पांचों आरोपियों से घटना के संबंध में आवश्यक पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक कांड के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है और आगे विधिसम्मत कार्रवाई जारी है।


गिरफ्तार आरोपियों के नाम

1. प्रभु नारायण रजक, पिता- स्व. कुलदीप रजक
2. कैलाश रजक, पिता- भोला रजक
3. राजा रजक, पिता- दशरथ रजक
4. पिंटू रजक, पिता- बिन्दानंद रजक
5. सिंटू रजक, पिता- बिन्देश्वरी रजक

सभी आरोपी बहुरवा गांव, सलखुआ थाना क्षेत्र, जिला सहरसा के रहने वाले बताए गए हैं।


पुलिस टीम में थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ठाकुर, सलखुआ थाना सहित सलखुआ थाना की पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Posts

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

BJP नेता हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और एसआईटी गठन की मांग, सौंपा ज्ञापन

BJP नेता हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और एसआईटी गठन की मांग, सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *