लापता छह वर्षीय बच्चे का जंगल-झाड़ी में मिला शव, गांव में मचा कोहराम

सोनवर्षाराज (सहरसा)। खजुराहा गांव के वार्ड नंबर 5 निवासी मन्ना मुखिया का छह वर्षीय पुत्र पियूष कुमार शुक्रवार शाम करीब पांच बजे से लापता था। पियूष दो भाइयों में छोटा था। उसके लापता होने के बाद परिजनों ने देर शाम तक गांव सहित आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।

शनिवार सुबह गांव के कुछ लोगों ने जंगल-झाड़ी में एक बच्चे का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। शव की पहचान पियूष कुमार के रूप में होते ही गांव में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही सोनवर्षाराज थाना अध्यक्ष नागमणि कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। परिजनों ने घटना की फोरेंसिक जांच कराने की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, बच्चे की मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विभिन्न बिंदुओं से जांच कर रही है।

Related Posts

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *