सहरसा में TVS शोरूम में दिनदहाड़े हथियारबंद उपद्रवियों का तांडव, तोड़फोड़ और मारपीट; CCTV में कैद हुई वारदात

सहरसा। सदर थाना क्षेत्र के पटूआहा स्थित वार्ड संख्या 25 में TVS ऑटो शोरूम में दिनदहाड़े 20-25 की संख्या में पहुंचे हथियारबंद उपद्रवियों द्वारा तोड़फोड़, मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना के बाद शोरूम संचालक सौरभ सिंह ने सदर थाना में लिखित आवेदन देकर नामजद आरोपियों सहित 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और सुरक्षा की मांग की है।

संचालक के आवेदन के अनुसार, 19 अगस्त की दोपहर करीब 12:15 बजे वह अपने कर्मचारियों के साथ शोरूम में काम कर रहे थे। इसी दौरान लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और धारदार हथियारों से लैस 20-25 लोग जबरन शोरूम में घुस गए। आरोप है कि अंदर घुसते ही उपद्रवियों ने काउंटर और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में तोड़फोड़ शुरू कर दी।

कर्मचारियों और संचालक द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की, जिसमें कई कर्मचारियों के चोटिल होने की बात कही गई है। वारदात के बाद आरोपितों ने शोरूम दोबारा खोलने पर जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए।

संचालक के मुताबिक, पूरी घटना शोरूम में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। CCTV फुटेज के आधार पर तीन लोगों की पहचान डब्लू यादव, सत्यम कुमार और बबलू कुमार के रूप में की गई है। संचालक ने पुलिस से CCTV फुटेज के आधार पर सभी आरोपितों की पहचान कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने तथा शोरूम और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

इधर, शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान और उनकी भूमिका की जांच कर रही है।

Related Posts

सहरसा में महागठबंधन का आक्रोश मार्च, मुख्य चुनाव आयुक्त समेत पीएम और गृहमंत्री का पुतला दहन

सहरसा में महागठबंधन का आक्रोश मार्च, मुख्य चुनाव आयुक्त समेत पीएम और गृहमंत्री का पुतला दहन

सहरसा में जली ‘सेवा ज्योति’, पीएम मोदी के वर्चुअल संबोधन से गूंजा सेवा-संकल्प

सहरसा में जली ‘सेवा ज्योति’, पीएम मोदी के वर्चुअल संबोधन से गूंजा सेवा-संकल्प

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *