रायपुरा में जदयू का भव्य सम्मान समारोह, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सादा का हुआ जोरदार स्वागत

सहरसा। सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र के रायपुरा गांव में बुधवार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की ओर से भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सादा का जदयू नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं एनडीए के नेताओं और समर्थकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।



मंत्री बनने के बाद श्रवण कुमार और रत्नेश सादा पहली बार सिमरी बख्तियारपुर पहुंचे थे। रायपुरा गांव में आयोजित समारोह के दौरान दोनों मंत्रियों को फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया। इसके बाद मिथिला की परंपरा के अनुसार पाग और चादर के साथ बुके देकर उन्हें सम्मानित किया गया।



सम्मान समारोह में जदयू के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ एनडीए के विभिन्न घटक दलों के नेता एवं कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।


कार्यक्रम में दोनों मंत्रियों के पहुंचने पर लोगों ने उनका जोरदार स्वागत करते हुए सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों को लेकर अपनी अपेक्षाएं भी जताईं।

Related Posts

सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की 3 मोटरसाइकिल के साथ 3 आरोपित गिरफ्तार

सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की 3 मोटरसाइकिल के साथ 3 आरोपित गिरफ्तार

जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, दोनों पक्ष में एक एक घायल

जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, दोनों पक्ष में एक एक घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *