सहरसा में 19 मई को लगेगा ‘सहयोग शिविर’, प्रभारी मंत्री और सचिव भी सुनेंगे जनता की फरियाद

सहरसा, 18 मई। आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर बिहार सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। “सबका सम्मान, जीवन आसान” एवं “आपकी सरकार, आपके द्वार” अभियान के तहत आगामी 19 मई को सहरसा जिले सहित पूरे बिहार में पंचायत स्तर पर “सहयोग शिविर” का आयोजन किया जाएगा।

इस बार शिविर की खास बात यह है कि जिले के प्रभारी मंत्री और प्रभारी सचिव भी स्वयं शिविरों में मौजूद रहकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे और समाधान की प्रक्रिया की निगरानी करेंगे।


बिहार सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के विशेष सचिव अरविन्द कुमार वर्मा द्वारा जारी निर्देश के अनुसार प्रभारी मंत्री और प्रभारी सचिवों को एक दिन में कम से कम तीन प्रखंडों में आयोजित सहयोग शिविरों का दौरा करना होगा। साथ ही प्रभारी मंत्री जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक भी करेंगे। सरकार का उद्देश्य पंचायत स्तर पर ही आम जनता की शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।


सुबह 10 बजे से शुरू होगा शिविर


जिला प्रशासन के अनुसार सहयोग शिविर पंचायत सरकार भवन अथवा सार्वजनिक स्थलों पर सुबह 10 बजे से शुरू होगा। 2 मई से ही आयोजन स्थलों पर नामित कर्मियों द्वारा लोगों से आवेदन लिए जा रहे हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों को भेजकर समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि शिविर के दिन आवेदकों को सीधे लिखित जानकारी उपलब्ध कराई जा सके।


इन समस्याओं का होगा समाधान


शिविर में राशन कार्ड, पेंशन, जमीन विवाद, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र, सरकारी योजनाओं से जुड़ी शिकायतों सहित विभिन्न जनसमस्याओं की सुनवाई होगी। राजस्व विभाग के अधिकारियों को लंबित और निष्पादित मामलों की सूची सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों को दी जाएगी।


लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई


जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शिविर के बाद रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी। कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं सभी थानाध्यक्षों को बीडीओ के साथ समन्वय बनाकर शिविर स्थल पर मौजूद रहने और विधि-व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया गया है।


जिले के विभिन्न प्रखंडों में लगेगा शिविर


सहरसा जिलाधिकारी दीपेश कुमार के नेतृत्व में कहरा, महिषी, नवहट्टा, सिमरी बख्तियारपुर, सलखुआ, सौरबाजार, सत्तर कटैया, सोनवर्षा, पतरघट एवं बनमा ईटहरी प्रखंडों के विभिन्न पंचायत सरकार भवनों और सामुदायिक भवनों में सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं का त्वरित समाधान प्राप्त करें।

About The Author

Related Posts

आनंद मोहन की रिहाई बरकरार रहने की कामना को लेकर सहरसा में समर्थकों ने की विशेष पूजा-अर्चना, सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले मंदिर में जुटे कार्यकर्ता

सहरसा में ऑपरेशन के दौरान 14 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप; सड़क जाम कर न्याय की मांग

सहरसा में ऑपरेशन के दौरान 14 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप; सड़क जाम कर न्याय की मांग

सहरसा में ऑपरेशन के दौरान 14 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप; सड़क जाम कर न्याय की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *